नेपाल में मंगलवार को भी जारी है युवाओं का हिंसक प्रदर्शन विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक पूरे नेपाल में 21 मौतें हुई हैं, इनमें से दो मंगलवार को हुई हैंनेपाल। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार दोपहर अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है, नेपाल में सोशल मीडिया पर बैन और कथित राजनीतिक भ्रष्टाचार को लेकर राजधानी काठमांडू में 'जेन ज़ी' के प्रदर्शन में कई लोगों की मौत के बाद केपी शर्मा ओली आलोचना का सामना कर रहे थे.प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में से एक केपी शर्मा ओली का इस्तीफ़ा भी था.अधिकारियों का कहना है कि युवाओं के आंदोलन में व्यापक बल प्रयोग के कारण अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें दो मौतें मंगलवार को हुई हैं।