Politics

शहीद आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को सरकार ने DSP पद पर दी अनुकंपा नियुक्ति

Wednesday ,September 10,2025

छत्तीसगढ़।  सुकमा जिले में पदस्थ एएसपी आकाश राव गिरपुंजे नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी अब पुलिस विभाग में नौकरी करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राज्य सरकार ने मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में स्नेहा गिरपुंजे की अनुकंपा नियुक्ति को मंजूरी दी है। आकाश राव गिरपुंजे नक्सल विरोधी अभियान की ड्यूटी पर निकले थे और नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर शहीद हो गए थे।कैबिनेट में क्या फैसला हुआसीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 9 जून 2025 को बम विस्फोट की घटना में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे की शहादत और अदम्य वीरता को सम्मानित करने का फैसला लिया गया। बैठक में उनकी पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को विशेष प्रकरण मानते हुए राज्य पुलिस सेवा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया है।आकाश राव गिरपुंजे सुकमा जिले के कोंटा इलाके में पदस्थ थे। वह 9 जून को सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में हुए विस्फोट में आकाश राव गिरपुंजे और दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे। बाद में आकाश राव गिरपुंजे ने कोंटा के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निवासी 42 वर्षीय आकाश राव गिरपुंजे पिछले वर्ष मार्च से सुकमा में एएसपी (कोंटा क्षेत्र) के पद पर कार्यरत थे।