जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लगभग 16-17 वर्षीय के साथ चार युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने गंभीरता सें लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी अपने परिचित दो युवकों के साथ शिवरीनारायण घूमने जा रही थी, रास्ते में राहौद क्षेत्र के पास चार युवकों ने रास्ता रोक लिए और पैसा मांगनें लगे जब किशोरी और उसके साथ मौजूद युवकों ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों की नीयत खराब हो गई चारों ने किशोरी को जबरन अपने कब्जे में लेकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई परिजनों ने तत्काल शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में एक बिलारी गांव का निवासी है जबकि दो आरोपी राहौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। चौथा आरोपी घटना के बाद से फरार है।